• Thu. Jul 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गुरु पूर्णिमा पर स्काउट एंड गाइड फेलोशिप ने किया पौधारोपण, 5 वर्षीय वटवृक्ष सहित लगाए 6 पौधे

ByTen News One Desk

Jul 30, 2026
9 Views

गुरु पूर्णिमा पर स्काउट एंड गाइड फेलोशिप ने किया पौधारोपण, 5 वर्षीय वटवृक्ष सहित लगाए 6 पौधे


टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट: रूपेश शर्मा | ब्यूरो, अलवर (राजस्थान)

अलवर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फेलोशिप द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नया बास में पौधारोपण एवं प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में एक 5 वर्षीय वटवृक्ष तथा पांच अशोक के पौधे रोपित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट एंड गाइड फेलोशिप के सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा ईश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। फेलोशिप के जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि 5 वर्षीय वटवृक्ष को संस्था के संरक्षक हरीश कालरा ने पिछले पांच वर्षों से अपने घर पर तैयार किया था, जिसे गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विद्यालय में रोपित किया गया।

अपने संबोधन में गिरीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, गुरुजनों का सम्मान करने तथा माता-पिता के प्रति आदर भाव रखने का संदेश दिया।

संरक्षक हरीश कालरा ने विद्यालय के विकास की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि संस्था के सदस्य गोविंद गोयल के सहयोग से विद्यालय में चार कमरों का निर्माण कराया गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों ने भी आर्थिक सहयोग देकर विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि उद्योगपति विजय डाटा (विजय सोल्वेक्स) द्वारा भी लाखों रुपये के सहयोग से विद्यालय की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई गई।

विद्यालय के शिक्षक लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने विद्यालय में कार्यभार संभाला था, तब यहां केवल दो कमरों का जर्जर भवन था। समय के साथ समाजसेवियों, शिक्षकों और सहयोगियों के प्रयासों से विद्यालय का लगातार विकास हुआ। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों ने भी आपसी सहयोग से एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा जैन ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड फेलोशिप के संरक्षक हरीश कालरा, अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, सचिव ताराचंद अग्रवाल, राजेश कुमार भट्ट, सुरेंद्र कुमार सोनी, रामप्रकाश गुप्ता, अशोक आहूजा, गोविंद गोयल, प्रवीण शर्मा, बी.आर. निमेश, आशा कालरा, शकुन गुप्ता, प्रमिला गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक बाबू सिंह, कविता मैडम एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेश कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!