• Sat. Aug 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

ByTen News One Desk

Aug 1, 2026
5 Views

नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त


टेन न्यूज ii 01 अगस्त 2026 ii रिपोर्टर: पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।

मीरानपुर कटरा में नेशनल हाईवे पर कटरा तालाब के पास शनिवार को दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक चालक घायल हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

घायल चालक धर्मेंद्र सिंह (40) पुत्र लालाराम, निवासी बरखेड़ा खुर्द, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी ने बताया कि वह हरिद्वार से ट्रक में बाइक लादकर भदोही जा रहे थे। उनके अनुसार, सामने से आ रहे ट्रक के आगे एक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे वह घायल हो गए।

दूसरे ट्रक के चालक राजकिशोर, निवासी गढ़िया रंगीन, ने बताया कि वह ट्रक में रेत लादकर धर्मकांटा कराकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दुर्घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मीरानपुर कटरा भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बाद में एनएचएआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाइड्रा मशीन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारु रूप से चालू करा दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!