• Sun. Aug 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उत्तराखंड : टिहरी में मेडिकल कॉलेज पर सियासत थमी, अब आंदोलन होगा या इंतजार?

ByTen News One Desk

Aug 2, 2026
5 Views

उत्तराखंड : टिहरी में मेडिकल कॉलेज पर सियासत थमी, अब आंदोलन होगा या इंतजार?


टेन न्यूज़ ii 02 अगस्त 2026 ii ब्यूरो रिपोर्ट

टिहरी (उत्तराखंड)। टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और जनआंदोलन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक किशोर उपाध्याय के साथ बैठक कर स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकार टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि मेडिकल कॉलेज कब और किस स्थान पर बनेगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं से स्पष्ट कहा कि सरकार और पार्टी की छवि सर्वोपरि है तथा ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे जनता में गलत संदेश जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जनभावनाओं के अनुरूप किया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण सरकार इस मुद्दे पर जल्दबाजी में कोई अंतिम फैसला लेने से बच सकती है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के स्थान को लेकर निर्णय फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलनकारी शांत रहेंगे या मेडिकल कॉलेज के स्थान को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। फिलहाल सरकार ने विवाद को शांत करने की कोशिश जरूर की है, लेकिन अंतिम निर्णय आने तक इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक हलचल बनी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!