• Sun. Aug 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लखनऊ में महिला की शिकायत पर दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, निलंबित

ByTen News One Desk

Aug 2, 2026
8 Views

लखनऊ में महिला की शिकायत पर दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, निलंबित


टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक महिला की शिकायत पर उपनिरीक्षक (दरोगा) धर्मवीर शाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि विवेचना के दौरान महिला के साथ पद का दुरुपयोग कर उसका यौन शोषण किया गया। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच कराई गई, जिसके आधार पर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस विभाग ने प्रथम दृष्टया मामला गंभीर पाए जाने पर आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच जारी है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!