• Sat. Aug 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Aug 2, 2026
20 Views

मेरठ में फर्जी पुलिस चौकी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii ब्यूरो रिपोर्ट

मेरठ। मेरठ पुलिस ने फर्जी पुलिस चौकी संचालित कर लोगों को डराने और अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ब्रह्मपुरी और टीपी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मोहकमपुर क्षेत्र में एक कमरे को हूबहू पुलिस चौकी का रूप दे रखा था। वहां टेबल-कुर्सी, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र, क्राइम रजिस्टर तथा फर्जी एफआईआर रजिस्टर रखे गए थे, ताकि लोगों को यह असली पुलिस चौकी लगे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य खुद को सीओ, थाना प्रभारी, दरोगा और सिपाही बताकर लोगों पर रौब जमाते थे और उन्हें कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध वसूली करते थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर फर्जी चौकी का भंडाफोड़ किया और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से फर्जी दस्तावेज और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!