• Mon. Aug 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा थाना क्षेत्र में खेत से झटका मशीन और बैटरी चोरी, किसानों में दहशत

ByTen News One Desk

Aug 3, 2026
2 Views

कटरा थाना क्षेत्र में खेत से झटका मशीन और बैटरी चोरी, किसानों में दहशत


टेन न्यूज ii 03 अगस्त 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी में अज्ञात चोरों ने खेत से झटका मशीन और उसकी बैटरी चोरी कर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। चोरों ने खेत में रखे लोहे के संदूकनुमा बक्से का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और मशीन व बैटरी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरी निवासी दयाराम वर्तमान में मीरानपुर कटरा में रहते हैं, जबकि उनके खेत की देखभाल गांव निवासी विवेक पुत्र गयादीन करते हैं। दयाराम के बेटे युगेश ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे झटका मशीन और बैटरी को खेत में बने लोहे के बक्से में सुरक्षित रखकर ताला लगाया गया था। खेत गांव के बाहर डामर रोड स्थित पुलिया के पास है।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे विवेक ने फोन पर सूचना दी कि अज्ञात चोर बक्से का ताला तोड़कर झटका मशीन और बैटरी चोरी कर ले गए हैं। मौके पर पहुंचने पर टूटा हुआ ताला और कटे हुए तार मिले, जबकि मशीन और बैटरी गायब थीं।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में प्रभावी पुलिस गश्त न होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त बढ़ाने और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!