• Sun. Aug 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ज्वैलरी शॉप चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Aug 9, 2026
4 Views

ज्वैलरी शॉप चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


1482 ग्राम चांदी के आभूषण और सोने के कुंडल बरामद, कांट क्षेत्र की चोरी का माल भी मिला


टेन न्यूज़ !! ०८/ अगस्त २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस एवं जनपदीय एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने ग्राम कपसेड़ा स्थित सांवरिया सेठ ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 24/25 जुलाई की रात ज्वैलरी की दुकान का शटर और तिजोरी तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए राकेश उर्फ कल्ला, हीरा सिंह और अनोखे उर्फ लादू को जैतीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 1482 ग्राम चांदी के आभूषण, 2 ग्राम सोने के कानों के कुंडल बरामद किए गए। इसके अलावा थाना कांट क्षेत्र में हुई चोरी से संबंधित करीब 210 ग्राम चांदी के आभूषण भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने थाना कांट क्षेत्र में स्थित तीन दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस अब आरोपियों के फरार साथियों की तलाश में जुटी है तथा अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और चोरी के शेष माल की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!