• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आबै में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

ByTen News One Desk

Sep 5, 2026
2 Views

आबै में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन


टेन न्यूज़ !! ०५ सितम्बर २०२६ !! प्रशांत वैश्य ब्यूरो

शोणितपुर, असम। ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र के अबै में अखिल बोडो छात्र संघ (ABSU) की शोणितपुर जिला समिति के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं वार्षिक अंडर-13 बालक एवं दूसरी वार्षिक अंडर-15 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया।

Bodofa Mission for Sustainable Change के नाम से आयोजित यह दो दिवसीय प्रतियोगिता बेलशिरी स्थित Abwi Purnima Bodo ME & High School के खेल मैदान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शोणितपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने हिस्सा लिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने और किशोर-किशोरियों में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता को लेकर अबै क्षेत्र में खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

फाइनल मुकाबले के शुभारंभ कार्यक्रम में ABSU के केंद्रीय अध्यक्ष खुरुमदाव ओवारी, केंद्रीय महासचिव बिरदाव बोडो, स्पीकर अभिट नार्जारी, शोणितपुर जिला समिति के अध्यक्ष इनुस मुसाहारी, महासचिव हरिचरण बसुमतारी, अबै पूर्णिमा हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव दैमारी, ABSU के पूर्व सलाहकार कुसुम स्वर्गियारी, भाजपा नेता मनेश्वर बसुमतारी, लिबिल बसुमतारी, समाजसेवी गणेश मुसाहारी सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के जरिए अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।

आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को लगातार आयोजित किया जाएगा।

प्रशांत बैश्य, टेन न्यूज़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!