असम आंदोलन की पहली महिला शहीद बैजयंती देवी की प्रतिमा का अनावरण

टेन न्यूज़ !! २४ अगस्त २०२६ !! प्रशांत बैश्य ब्यूरो
सोनितपुर, असम। असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली राजस्व चक्र अंतर्गत भंगामंदिर में असम आंदोलन की पहली महिला शहीद बैजयंती देवी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण 65 नंबर ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल तथा गोरखा विकास परिषद के अध्यक्ष प्रेम तमांग ने किया।
प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित खुली सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, छात्र नेताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोदय युवक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल छेत्री ने की, जबकि संचालन मनोज भट्टाराई ने किया। कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी ईश्वर गौतम ने दी।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने असम आंदोलन के शहीदों के बलिदान को याद किया और बैजयंती देवी के योगदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को असम आंदोलन के इतिहास और शहीदों के संघर्ष से अवगत कराना जरूरी है, ताकि उनके बलिदान और योगदान को हमेशा याद रखा जा सके।
कार्यक्रम में प्रेम तमांग, राम दाहाल, थर्क अधिकारी, संजीव छेत्री, लक्षेश्वर मिर्धा, किरण खड़का, सुभम अधिकारी, हेमंत डेका, निर्मल दास और परिस्मिता पराजुली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष यादव कार्की ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, संगठनों और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: प्रशांत बैश्य