• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बारिश ने रोका रास्ता, भक्तों की आस्था नहीं; धूमधाम से निकली कान्हा की भव्य शोभायात्रा

ByTen News One Desk

Sep 5, 2026
4 Views

बारिश ने रोका रास्ता, भक्तों की आस्था नहीं; धूमधाम से निकली कान्हा की भव्य शोभायात्रा


टेन न्यूज़ !! ०५ सितम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी/बरेली । जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को बारिश के बीच भी कान्हा के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। नगर की नई कॉलोनी से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा से पूर्व पंडित मुनीश चंद्र शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती कराई। इसके बाद थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा रवि लाइनमैन, हिमांशु, दक्ष, विक्रांत शर्मा, सोनू सक्सेना, पंकज सक्सेना और हरीश सक्सेना,बसंत सक्सेना के नेतृत्व में निकाली गई।

यात्रा में गोविंदाओं ने मटकी फोड़कर श्रीकृष्ण की लीलाओं का उत्सव मनाया, वहीं अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर भक्त जमकर नाचे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर हवन-पूजन कराया गया, जिसके बाद विधि-विधान से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वहीं जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्सव की धूम रही। लोगों ने अपने घरों में कान्हा का भव्य श्रृंगार कर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया। शुक्रवार शाम और रात नगर के विभिन्न मंदिरों में भी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!