• Sun. Sep 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गोवंश से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Sep 20, 2026
10 Views

गोवंश से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर घायल, गौवंश की मौत


घायल को एंबुलेंस से कटरा अस्पताल भेजा


टेन न्यूज।। 20 सितम्बर 2026 ।। मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी/बरेली । थाना क्षेत्र में हनुमान मूर्ति के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर में गोवंश की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बाइक संख्या UP16 AU 2766 तेज रफ्तार में थी। हादसे के दौरान बाइक सवार के हेलमेट नहीं पहने होने की बात भी सामने आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ गौ सेवक पवन प्रजापति मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल युवक की पहचान अजीम निवासी जलालाबाद के रूप में बताई गई है। मौके से एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए कटरा अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है।

हादसे के बाद सड़क पर गोवंश की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे हैं। गौ सेवक पवन प्रजापति ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। साथ ही सड़क पर अचानक सामने आने वाले पशुओं से बचने के लिए सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!