• Mon. Sep 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में गरीब-दिव्यांग छात्रों के लिए खुला बुद्ध डिफेंस एकेडमी का दरवाजा, पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

ByTen News One Desk

Sep 20, 2026
14 Views

औरैया में गरीब-दिव्यांग छात्रों के लिए खुला बुद्ध डिफेंस एकेडमी का दरवाजा, पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ


टेन न्यूज़ ।। 20 सितम्बर 2026 ।। रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर के रमपुरा में रविवार को बुद्ध डिफेंस आवासीय एकेडमी का शुभारंभ हुआ। पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक कुमार दोहरे ने बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।

इस मौके पर अशोक कुमार दोहरे ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

संस्थान के संस्थापक पीयूष सिंह ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एकेडमी में शिक्षा के साथ रहने, भोजन और फिजिकल प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। यहां अग्निवीर, आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, रेलवे, एसएससी, जीडी, पुलिस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि गरीब, दिव्यांग और निराश्रित बच्चों के लिए विशेष रियायत और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्थान तक पहुंचने के लिए मुरादगंज-फफूंद मार्ग तथा अटसू-बिरुहूनी मार्ग से हैदरपुर-रमपुरा पहुंचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!