• Sun. Sep 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर पुलिस ने तीन भैंस चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Sep 20, 2026
3 Views

तिलहर पुलिस ने तीन भैंस चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज ।। 20 सितम्बर 2026 ।। अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। कोतवाली तिलहर पुलिस ने ग्राम राईखेड़ा में हुई तीन भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार राईखेड़ा निवासी सुमन पत्नी स्वर्गीय वीरपाल ने 10 सितंबर को तीन भैंस चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली तिलहर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी अतुल उर्फ आनंद और अमित गुप्ता को पुलिस टीम ने 19 सितंबर की रात बंथरा रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, एक एंड्रॉयड मोबाइल और आठ हजार रुपये बरामद किए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 27 अगस्त को राईखेड़ा से तीन भैंस चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चोरी की भैंसों को अन्य लोगों को बेच दिया था और इसके एवज में उन्हें रकम मिली थी।

पुलिस ने बताया कि चोरी की भैंसों को ले जाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी घर से फरार हो गए थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!