• Mon. Sep 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पोषण माह में तिलहर में लगा योग प्रशिक्षण शिविर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कराया योगासन और प्राणायाम का अभ्यास

ByTen News One Desk

Sep 21, 2026
3 Views

पोषण माह में तिलहर में लगा योग प्रशिक्षण शिविर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कराया योगासन और प्राणायाम का अभ्यास


टेन न्यूज़ !! २१ सितम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला के तत्वावधान में पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, तिलहर में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इस दौरान ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन और कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। प्रशिक्षक ने योगासनों और प्राणायाम से होने वाले स्वास्थ्य लाभों तथा नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में अपनाने और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजवीर वर्मा, मुख्य सेविका बरसाती देवी, कनिष्ठ सहायक खदीजा रुखसार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अर्चना भारती एवं सहयोग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।

शिविर का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!