शाहजहांपुर में 5.40 करोड़ से सात सड़क कार्यों का शिलान्यास

दो हॉट मिक्स और पांच सीसी सड़कों के निर्माण से आवागमन व जलनिकासी होगी बेहतर
टेन न्यूज़ !! २१ सितम्बर २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य सेक्टर योजना के तहत 5 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से दो हॉट मिक्स और पांच सीसी सड़कों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
योजना के तहत जलालनगर बाहर चुंगी में गदियाना-निगोही रोड तिराहे से चौधरी की पुलिया तक हॉट मिक्स सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसी क्षेत्र में सलीम की चक्की से मैना के मकान तक तथा कैशव चूड़ीक के पास से सतीश के मकान तक नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
सुजान खां की पुलिया से निगोही रोड तक हॉट मिक्स सड़क का सुदृढ़ीकरण होगा। एमजी जलालनगर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित राम स्वरूप किराना स्टोर से मुक्ति नाथ मंदिर होते हुए घोड़िया वाली पुलिया तक नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
तारीन जलालनगर में पानी की टंकी के सामने वर्दी वाली गली में कुनाल, भोला और रामलाल के मकान तक तथा खनखुजा वाली गली में नाली और सीसी सड़क का कार्य होगा। दिलाजाक में नफीस की दुकान/अवध क्लीनिक के पास से पीजी के मकान तक तथा निगोही रोड पानी की टंकी के पास जेल कैंप से पुवायां रोड तक नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
हाथीथान में आदिद सीमेंट वाले से सुब्बी के मकान तक तथा हाथीथान मस्जिद के पास से शाकिर के मकान तक नाली और सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी सहित पार्षद और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।