• Tue. Sep 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से जनपद में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

ByTen News One Desk

Sep 22, 2026
3 Views

शाहजहांपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से जनपद में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए


टेन न्यूज़ !! २२ सितम्बर २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। आगामी 23 सितंबर को मनाए जाने वाले 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयुष विभाग की ओर से जनपद में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दैनिक जीवन में आयुर्वेद को शामिल करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सूर्योदय के समय ‘सेल्फी विद राइजिंग सन’ अभियान से हुई। इसमें आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों तथा विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उगते सूर्य के साथ सेल्फी लेकर विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा की। अभियान के माध्यम से स्वस्थ दिनचर्या और सूर्य नमस्कार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इसके बाद सुबह करीब आठ बजे ‘रन फॉर आयुर्वेद’ रैली निकाली गई। रैली क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर राजघाट स्थित गर्रा नदी तक पहुंची। रैली में नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार सहित करीब 50 आयुष चिकित्सकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर लेकर लोगों को 11वें आयुर्वेद दिवस की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ के प्रति जागरूक किया। इस दौरान योग, संतुलित आहार और आयुर्वेद को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना और निरोगी जीवन के लिए प्राकृतिक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!