• Tue. Sep 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जंगली हाथी के हमले में रहमत अली की दर्दनाक मौत

ByTen News One Desk

Sep 22, 2026
3 Views

जंगली हाथी के हमले में रहमत अली की दर्दनाक मौत


सुबह घर से निकले थे रहमत अली, हाथी ने अचानक किया हमला


टेन न्यूज़ !! २२ सितम्बर २०२६ !! प्रशांत वैश्य ब्यूरो

ढेकियाजुली, शोणितपुर। असम के शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली राजस्व चक्र अंतर्गत 2 नंबर पिराकटा गांव में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, रहमत अली सुबह अपने घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान उनका सामना अचानक एक जंगली हाथी से हो गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रहमत अली गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही को लेकर लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलने पर पिराकटा गांव पंचायत के अध्यक्ष स्वपन हाजारी ने मृतक के परिवार से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

प्रशांत बैश्य, शोणितपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!