ढेकियाजुली में भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को नमन![]()
टेन न्यूज़ ।। 20 सितम्बर 2026 ।। प्रशांत वैश्य ब्यूरो
ढेकियाजुली, सोनितपुर। असम के सोनितपुर जिले की शहीद नगरी ढेकियाजुली में भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद दिवस का आयोजन किया गया। ढेकियाजुली उप-जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में असम सरकार के सांस्कृतिक विभाग के मंत्री बिमल बोरा, सोनितपुर जिले के संरक्षक मंत्री विश्वजीत दैमारी, तेजपुर विधायक पृथ्वीराज राभा, बरछला विधायक ऋतु बरण शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शहीद परिवारों के सदस्यों की भी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विशिष्ट समाजसेवी रमेश चंद्र बोरा, असम गण परिषद के सोनितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ, असम पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम के उपाध्यक्ष कुमुद बरठाकुर, जयंत कुमार बोरा, ढेकियाजुली नगरपालिका की अध्यक्ष सुस्मिता दास और भाजपा की सोनितपुर जिला अध्यक्ष मधुमिता डेका हाजरिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ढेकियाजुली उप-जिले की आयुक्त द्योतिभा बोरा ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भार्गव मुनि दास, राजस्व चक्र अधिकारी नयनज्योति पाठक, सहायक आयुक्त सृष्टि कलिता एवं तृष्णा शर्मा तथा नगरपालिका की कार्यकारी अधिकारी उदिप्ता पातर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।