• Thu. Sep 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में माता गोवर्धनी का वार्षिक मेला, उमड़े श्रद्धालु

ByTen News One Desk

Sep 24, 2026
31 Views

कन्नौज में माता गोवर्धनी का वार्षिक मेला, उमड़े श्रद्धालु


टेन न्यूज़ !! २४ सितम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। कन्नौज जनपद में माता गोवर्धनी का वार्षिक मेला इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बताया जाता है कि यह मेला पूर्वजों के समय से ही परंपरागत रूप से आयोजित होता आ रहा है। भादो माह के प्रथम मंगलवार से अंतिम मंगलवार तक चलने वाले इस मेले में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं, जहां ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में भक्त माता गोवर्धनी के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नत मांग रहे हैं।

मेले में धार्मिक आस्था के साथ ग्रामीण संस्कृति की भी झलक देखने को मिल रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में मेले को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के चलते मेले में रौनक बनी हुई है।

काफी पुराना और आस्था से जुड़ा यह वार्षिक मेला आज भी क्षेत्र के लोगों के लिए श्रद्धा और परंपरा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!