• Fri. Sep 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, 150वीं वर्षगांठ पर होगा सामूहिक गायन

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
16 Views

तिलहर के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, 150वीं वर्षगांठ पर होगा सामूहिक गायन


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 25 सितंबर को एक करोड़ लोगों द्वारा एक समय, एक साथ, एक लय और एक स्वर में संपूर्ण वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिलहर के प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में राष्ट्र, संस्कृति एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना है।

मुख्य कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिलहर में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका तिलहर के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार और मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र शर्मा होंगे।

कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के अलावा लाला बुलाकी दास कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, दि रेन्स एकेडमी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और सतेन्द्र ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों के भी शामिल होने की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!