• Fri. Sep 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फरीदपुर में छात्राओं को मिली साइकिलें, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
11 Views

फरीदपुर में छात्राओं को मिली साइकिलें, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी/बरेली

फरीदपुर। एनएचआईटी टोल प्लाजा की ओर से फरीदपुर स्थित श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। इससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में एनएचआईटी के प्रोजेक्ट मैनेजर अंजनी कुमार, प्लाजा मैनेजर कासिम खान, सेफ्टी मैनेजर संदीप सैनी, अकाउंट मैनेजर आनंद शाह, हेड अनुराग सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर पवन कुमार और प्लाजा कंट्रोलर संजीव गुप्ता मौजूद रहे।

कॉलेज की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपकाला ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों ने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। साइकिल मिलने पर छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!