• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

ByTen News One Desk

Sep 26, 2026
8 Views

खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस


पास पड़े मिले कुरकुरे के पैकेट और 10 रुपये का नोट


टेन न्यूज ।। 26 सितंबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। कुदरकोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह इटावा-बिधूना मार्ग पर स्विमिंग पूल के सामने नूराबाद गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए।

पुलिस के अनुसार शव के पास कुरकुरे के कुछ पैकेट और 10 रुपये का नोट भी पड़ा मिला। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस आसपास के गांवों और थानों से संपर्क कर मृतक की पहचान कराने में जुटी है। थाना पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!