• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अजीतमल में तैनात उपनिरीक्षक सूरजपाल का निधन, प्रयागराज में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक

ByTen News One Desk

Sep 26, 2026
3 Views

अजीतमल में तैनात उपनिरीक्षक सूरजपाल का निधन, प्रयागराज में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक


टेन न्यूज़ ।। 26 सितम्बर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अजीतमल कोतवाली में सेकेंड मोबाइल पर तैनात उपनिरीक्षक सूरजपाल का गुरुवार को प्रयागराज में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि बुधवार शाम अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उपनिरीक्षक सूरजपाल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद गुरुवार को उनके दामाद उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उपनिरीक्षक सूरजपाल का ललितपुर से स्थानांतरण होकर औरैया जनपद में आए थे। उन्होंने 8 अगस्त 2024 को अजीतमल कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद से वह अजीतमल क्षेत्र में पुलिस ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। बताया गया कि वह प्रयागराज में अपने परिवार के साथ रहते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही अजीतमल कोतवाली के पुलिसकर्मियों, परिचितों और सहयोगियों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!