• Mon. Sep 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अज्ञात कारणों से बौद्ध की मौत गांव किनारे खेत में मिला शव

ByTen News One Desk

Sep 28, 2026
3 Views

अज्ञात कारणों से बौद्ध की मौत गांव किनारे खेत में मिला शव


टेन न्यूज।। 28 सितम्बर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अटसू पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम राऊपुर में 60 वर्षीय वृद्ध का शव खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,

मृतक की पहचान किशन स्वरूप पुत्र माता दीन ग्राम राउपुर निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनकी दो पुत्रियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी है और एक पुत्र गजेंद्र सिंह (26 वर्ष) जो बाहर रहता है।

जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार को शौच के लिए घर से अपने खेतों की ओर निकले थे, शाम तक वह घर नहीं लौटे रविवार सुबह वह अपने ही खेत में मृत अवस्था में पड़े मिले।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार, अटसू चौकी प्रभारी अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नायब तहसीलदार व लेखपाल की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, तथा सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!