• Tue. Sep 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शॉर्ट सर्किट से गारमेंट्स दुकान में लगी आग, आठ लाख का नुकसान

ByTen News One Desk

Sep 29, 2026
3 Views

शॉर्ट सर्किट से गारमेंट्स दुकान में लगी आग, आठ लाख का नुकसान


दुकान से धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी, शटर तोड़कर पड़ोसियों ने बुझाई आग


टेन न्यूज़ ।। 29 सितम्बर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। फफूंद कस्बे के होमगंज स्थित गल्ला मंडी में सोमवार तड़के शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने दुकान स्वामी को सूचना दी और शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

मोहल्ला गोविंदगंज निवासी सुमित कोष्टा पुत्र महादेव कोष्टा की होमगंज गल्ला मंडी में महालक्ष्मी रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा। सूचना मिलने पर सुमित कोष्टा मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर आग की लपटें उठ रही थीं।

पड़ोसियों की मदद से शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े समेत अन्य सामान का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया।

दुकान स्वामी ने प्रथम दृष्टया केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। उन्होंने करीब आठ लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लेखपाल विमलेश मोहन ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नुकसान का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!