हैदरपुर विद्यालय में धूमधाम से हुई गोद भराई की रस्म

टेन न्यूज ।। 29 सितम्बर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। विकासखंड अजीतमल क्षेत्र की ग्राम सभा हैदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगी रंगोली सजाई गई।
इस अवसर पर गर्भवती महिला ज्योति राजपूत की गोद भराई की रस्म पारंपरिक तरीके से पूरी की गई। वहीं गंगा देवी के नाती चिराग का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को बच्चों की देखरेख, स्वास्थ्य और बेहतर पालन-पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
गोद भराई के दौरान महिलाओं ने ढोलक की थाप पर सोहर और पारंपरिक गीत गाकर कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। महिलाओं ने “मांगी थी दुआएं हमने सनम, गोदी का खिलौना मिल जाए” सहित विभिन्न गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विपिन कुमारी, नीरज देवी, उमा देवी, मोनिका, रोनक और रिया सहित कई महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं मौजूद रहीं। पारंपरिक माहौल में आयोजित कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।