• Thu. Oct 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हुलासनगरा ओवरब्रिज पर ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी बाल-बाल बचे

ByTen News One Desk

Oct 1, 2026
8 Views

हुलासनगरा ओवरब्रिज पर ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी बाल-बाल बचे


टेन न्यूज़ ।। 01 अक्टूबर 2026 ।। पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। हुलासनगरा ओवरब्रिज पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार सवार ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत यादव बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत यादव शाहजहांपुर से अपनी कार से खुदागंज ब्लॉक मुख्यालय जा रहे थे। वह जैसे ही हुलासनगरा ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान कार में लगे एयरबैग खुलने और सीट बेल्ट बंधी होने के कारण अजीत यादव को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

बताया गया कि दुर्घटना करने वाला ट्रक संडीला से हल्दीराम की भुजिया लादकर मेरठ जा रहा था। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक की पहचान मनोज कुमार पुत्र विष्णु निवासी ग्राम तराई, थाना गांवा, जिला गिरिडीह के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!