बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र![]()
टेन न्यूज़ ।। 01 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज। तहसील सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर अमरा के ग्रामीणों ने बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा और राहत दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने 1 अक्टूबर 2026 को उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो बार बाढ़ आने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ से हुए नुकसान के बावजूद अभी तक प्रभावित क्षेत्रों का समुचित सर्वे या जांच नहीं कराई गई है और न ही पीड़ितों को राहत मिल सकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से गांव में स्थलीय निरीक्षण कराकर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराने की मांग की।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के साथ ही मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।