• Wed. Nov 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चालक को झपकी आने से डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पांच घंटे यातायात प्रभावित

ByTen News One Desk

Nov 4, 2026
5 Views

चालक को झपकी आने से डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पांच घंटे यातायात प्रभावित


उमरैन अंडरपास पर सुरक्षा गाटर तोड़कर फंसा वाहन, जेसीबी की मदद से निकाला गया


टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो  चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उमरैन अंडरपास पर चालक को नींद की झपकी आने से धान लोड करने जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक की टक्कर से सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के गाटर टूटकर दोनों सड़कों पर जा गिरे। इसके चलते करीब पांच घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक मनोज कुमार कानपुर से मैनपुरी जा रहा था। उमरैन अंडरपास के पास पहुंचते ही उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और वहीं फंस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि अंडरपास पर लगे सुरक्षा गाटर टूट गए और सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। ट्रक को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

चालक मनोज कुमार ने बताया कि उसने ऐरवाकटरा में चाय पीने के लिए वाहन रोका था, लेकिन आगे चलने पर अचानक नींद आने से हादसा हो गया।

वहीं, थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। घटना के कारणों और क्षतिग्रस्त सुरक्षा गाटर के संबंध में संबंधित स्तर पर जानकारी स्पष्ट होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!