• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर के प्रसिद्ध कपसेड़ा मे जानकी महाराज मंदिर से घन्टे चोरी

ByTen News One Desk

Jun 3, 2024
190 Views

तिलहर के प्रसिद्ध कपसेड़ा मे जानकी महाराज मंदिर से घन्टे चोरी



टेन न्यूज़ !! ०३ जून २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


थाना तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर ग्राम पंचायत कपसेंडा में बीती रात में प्राचीन जानकी महाराज मंदिर कपसेंडा में लगे 80 से 90 हजार के घंटे चोरी हो गए।

जब सुबह इसकी सूचना गांव वालो को सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल 112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। जिसमें घंटों की जंजीर को काट कर घंटे चोरी को अंजाम दिया गया। कांस्टेबल मयंक द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नगरिया मोड़ सुकेंद्र पाल सिंह ने जांच की और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। भारतीय हिन्दू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, सुबोध कुमार रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!