• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दुकान की पिछली दीवार तोड़कर लाखों की आतिशबाजी चोरी

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
7 Views

दुकान की पिछली दीवार तोड़कर लाखों की आतिशबाजी चोरी


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो , औरेया यूपी

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने आतिशबाजी की थोक दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार में सेंध लगाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना लालपुर नेशनल हाईवे स्थित पुल के पास की है। चोरी की जानकारी मिलने पर दुकानदार ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।

दुकान मालिक आशुतोष पोरवाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे जब वह दुकान पहुंचे और शटर खोलकर अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान के पीछे की दीवार टूटी मिली। चोर दीवार तोड़कर दुकान में घुसे और वहां रखी कीमती आतिशबाजी चोरी कर ले गए।

दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। चोरी हुए सामान की कीमत का विवरण फिलहाल सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!