• Thu. Nov 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बांदा में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

ByTen News One Desk

Nov 12, 2026
7 Views

बांदा में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार


मरका पुलिस ने 2,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते किए बरामद


टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी ब्यूरो बाँदा यूपी

बांदा। जनपद के थाना मरका पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम करहुली में शिव मंदिर के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे रंजीत और शिवबालक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से मालफड़ और जामा तलाशी के कुल 2,150 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!