• Thu. Nov 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान

ByTen News One Desk

Nov 12, 2026
9 Views

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान


विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्धों की जांच, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी


टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों की चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी भी ली।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।

इस दौरान महिला अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!