• Thu. Nov 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रावण वध के साथ श्री जनता रामलीला मेले का समापन

ByTen News One Desk

Nov 12, 2026
1 Views

रावण वध के साथ श्री जनता रामलीला मेले का समापन


विशालकाय पुतले का हुआ दहन, भरत मिलाप और श्रीराम के राजतिलक ने मोहा मन


टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। नगर की श्री जनता रामलीला मेला का बुधवार को रावण वध के मंचन और विशालकाय रावण के पुतले के दहन के साथ भव्य समापन हुआ। भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इसके बाद भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट बैंड, दुकानदारों, कलाकारों और मेला आयोजन में विशेष सहयोग करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नगर की पोटरगंज पुरानी गल्ला मंडी में श्री जनता रामलीला मेला कमेटी के तत्वावधान में विगत 48 वर्षों से रामलीला मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी मेले में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार शाम करीब छह बजे भगवान श्रीराम और दशानन रावण के बीच रोमांचकारी युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद रावण वध किया गया और विशालकाय पुतले का दहन किया गया। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाती रही। रावण दहन के बाद उसकी अस्थियां लेने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इसके बाद भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर माता जानकी सहित उन्हें राजगद्दी पर विराजमान कराया गया और मेला कमेटी की ओर से राजतिलक किया गया।

समापन अवसर पर श्रीराम बारात में शामिल आकर्षक झांकियों, उत्कृष्ट बैंड, दुकानदारों और आयोजन में विशेष सहयोग करने वालों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

राजतिलक करने वालों में कमेटी संरक्षक रमाशंकर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, हरीश गुप्ता, मनोज प्रबल गुप्ता, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री पंकज गुप्ता, कमलेश गुप्ता पप्पू, मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता रवि, सुशील बाबू गुप्ता, आयोजक नीलेश गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, विकास गुप्ता और हरिमोहन गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!