• Thu. Nov 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच पथराव, पुलिस से अभद्रता

ByTen News One Desk

Nov 12, 2026
6 Views

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच पथराव, पुलिस से अभद्रता


21 नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, कई थानों का पुलिस बल पहुंचा


 टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !!  ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के असेवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि लोग पुलिस के सामने ही गाली-गलौज और धमकी देने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई।

आरोप है कि उपद्रव कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस पर भी ईंट-पत्थर फेंके गए। मामला बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बवाल के बाद गांव की गलियों में जगह-जगह ईंट-पत्थर बिखरे नजर आए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अयाना, अजीतमल, फफूंद, दिबियापुर, औरैया कोतवाली और महिला थाना सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति नियंत्रित करने में जुटे रहे।

चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने 21 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!