सीओ सिटी ने कोतवाली पुलिस के साथ की पैदल गश्त

प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया गया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सक्रिय है।