शाहजहांपुर में 56 दरोगाओं के तबादले, तिलहर कोतवाली के पांच उपनिरीक्षक भी बदले

पुवायां थाने से आठ दरोगाओं का स्थानांतरण, सिंधौली के दरोगा हनुमान यादव लाइन हाजिर
टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना तिलहर
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 56 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में कई थानों और चौकियों पर तैनात दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है।
तिलहर कोतवाली से बिरियागंज चौकी प्रभारी रमेश कुमार वर्मा, मौजमपुर चौकी प्रभारी देवेश कुमार सहित उपनिरीक्षक गौरव कुमार, नितिन कुमार और राम कुमार का जनपद के अन्य थानों में स्थानांतरण किया गया है। फिलहाल इनके स्थान पर किसी नए अधिकारी की आमद नहीं हुई है।
इसके अलावा पुवायां थाने से आठ उपनिरीक्षकों को हटाया गया है। वहीं सिंधौली थाने में तैनात दरोगा हनुमान यादव को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित थानों और चौकियों पर नई तैनाती का इंतजार है।