• Tue. Nov 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

19 नवंबर को होगी जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक

ByTen News One Desk

Nov 17, 2026
12 Views

19 नवंबर को होगी जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक


पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर होगा विचार, 18 नवंबर तक जमा करें प्रार्थना पत्र


टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा ने जनपद के समस्त जिला सैनिक बन्धु समिति के सदस्यों एवं पूर्व सैनिकों को सूचित किया है कि जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को अपराह्न तीन बजे कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं, शिकायतों और संबंधित प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने अपील की है कि जिन पूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों को किसी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत है, वे उससे संबंधित प्रार्थना पत्र और आवश्यक अभिलेख 18 नवंबर 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दें।

उन्होंने समिति के सदस्यों और संबंधित पूर्व सैनिकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में स्वयं उपस्थित होने का अनुरोध किया है, ताकि उनकी समस्याओं को समिति के समक्ष रखकर नियमानुसार समाधान कराया जा सके।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!