सीओ विदूष सक्सेना ने पुलिस बल के साथ बाजार में किया पैदल मार्च

व्यापारियों और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश
टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना
तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्राधिकारी तिलहर विदूष सक्सेना ने कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र के साथ नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया।
पुलिस अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के बीच अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।![]()
पैदल मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरती। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।