रामचंद्र मिशन पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा

सराय काइयां और नई बस्ती में दबिश देकर की गिरफ्तारी, अलग-अलग मामलों में थे वांछित
टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर, । रामचंद्र मिशन थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी 17 नवंबर को उनके अलग-अलग ठिकानों से की गई।
पुलिस के अनुसार, पहली गिरफ्तारी मंजुल त्रिपाठी (35) पुत्र अमोलचंद निवासी ग्राम सराय काइयां की हुई। पुलिस टीम ने उसे गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। वह थाना रामचंद्र मिशन में दर्ज केस संख्या 98/24 और अपराध संख्या 81/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था।
दूसरी गिरफ्तारी शिवम वर्मा (32) पुत्र कल्लू वर्मा निवासी गढ़ी गाड़ीपुरा, हाल निवासी नई बस्ती की हुई। पुलिस ने उसे नई बस्ती स्थित उसके किराये के मकान से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, वह थाना रोजा में दर्ज मुकदमा संख्या 866/2023, 864/2023 और 865/2023 से संबंधित मामलों में वांछित था। इन मामलों में धारा 307/414 भादवि तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का उल्लेख है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र मिशन के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक दीपू सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाषचंद्र, कांस्टेबल यतेन्द्र, कांस्टेबल प्रशांत कुमार और महिला कांस्टेबल अदिति शामिल रहीं।
थाना रामचंद्र मिशन, जनपद शाहजहांपुर।