• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अछल्दा में चोरों का आतंक, एक रात में तीन मकानों में चोरी

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
15 Views

अछल्दा में चोरों का आतंक, एक रात में तीन मकानों में चोरी


सूने घरों को बनाया निशाना, दो लाख पांच हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो ,

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के कस्बे के नहर बाजार मोहल्ले में चोरों ने एक ही रात में तीन सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, संजीव यादव पुत्र अनिल कुमार के छोटे भाई का शव सोमवार सुबह झाड़ियों में मिला था। इसके चलते संजीव अपनी पत्नी सोनी और बच्चों के साथ नेविलगंज स्थित दूसरे मकान में रह रहे थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बना लिया। संजीव की पत्नी सोनी के मुताबिक, चोर छत का जाल तोड़कर घर में दाखिल हुए और सेफ में रखे दो लाख पांच हजार रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

इसके अलावा चोरों ने मोहल्ले के मनीष पुत्र राधेश्याम और आशुतोष पुत्र जितेंद्र कुमार के सूने मकानों में भी चोरी की। दोनों घरों से नकदी और जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन दोनों मकानों से चोरी गए सामान का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जीतमल चौधरी और कस्बा इंचार्ज रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!