बंगाली समाज की पांच मांगों को लेकर विधायक शिव अरोड़ा के आवास का घेराव

टेन न्यूज़ !! २१ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर उत्तराखंड
एंकर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में बंगाली समाज की पांच प्रमुख मांगों को लेकर बंगाली कल्याण समिति ने विधायक शिव अरोड़ा के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में पहुंचे समाज के लोगों ने थाली और ताली बजाकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद विधायक को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
वीओ: बंगाली कल्याण समिति की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में नामशूद्र, पौंडा और मांझी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक बंगला भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने और गुरु चांद ठाकुर स्मृति छात्रवृत्ति योजना दोबारा शुरू कराने की मांग उठाई गई।
इसके अलावा रुद्रपुर में बंग भवन का निर्माण कराने और जरूरतमंद बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना फिर से शुरू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।![]()
वहीं विधायक शिव अरोड़ा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पांच मांगों में से लगभग तीन मांगों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूरा कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बंगाली समाज की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
बाइट 1: शिव अरोड़ा, विधायक रुद्रपुर।
बाइट 2: दिलीप अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड।
रिपोर्ट: अंश कुमार, टेन न्यूज़ ब्यूरो चीफ, उधम सिंह नगर