• Fri. Nov 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मां के निधन की खबर के बीच भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी

ByTen News One Desk

Nov 20, 2026
4 Views

मां के निधन की खबर के बीच भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी


निजी दुख के बावजूद जनसेवा और युवा कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को दी प्राथमिकता


टेन न्यूज़ !! २० नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर उत्तराखंड

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन की खबर के बीच भी मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। निजी जीवन में गहरे दुख की इस घड़ी में उन्होंने जनसेवा और युवा कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में अपनी माताजी के निधन का समाचार मिला। इसके बावजूद उन्होंने पहले से निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होकर युवाओं से संवाद और उनसे जुड़े कार्यक्रमों को जारी रखा। उनके इस कदम को सार्वजनिक दायित्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की माताजी सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कठिन समय में भी निर्धारित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की भागीदारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!