• Tue. Nov 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मेडिएशन कैंपेन 3.0 के तहत दो वादों का आपसी समझौते से निस्तारण

ByTen News One Desk

Nov 24, 2026
8 Views

मेडिएशन कैंपेन 3.0 के तहत दो वादों का आपसी समझौते से निस्तारण


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज की ओर से चलाए जा रहे विशेष मध्यस्थता अभियान ‘मेडिएशन कैंपेन 3.0’ के तहत आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से दो वादों का सफल निस्तारण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तव तथा मध्यस्थ अधिवक्ता बृजकिशोर अवस्थी और महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में मध्यस्थता केंद्र पर दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत कराई गई। सार्थक वार्ता के बाद आई एक्ट और घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके आधार पर दोनों वादों का समाधान कराया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि मध्यस्थता अभियान का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का त्वरित, सुलभ और आपसी सहमति से निस्तारण कराना है। इससे पक्षकारों के समय और धन की बचत होती है तथा आपसी विवादों को बातचीत के माध्यम से सुलझाकर समाज में सौहार्द बनाए रखने में मदद मिलती है।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!