• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रबी फसलों का 31 दिसंबर तक कराएं बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
Ten News OneTen News One
5 Views

रबी फसलों का 31 दिसंबर तक कराएं बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच


कन्नौज में गेहूं, सरसों और आलू की फसलें अधिसूचित, जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से की अपील


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान के प्रति आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। रबी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि रबी सीजन में जनपद के लिए गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को अधिसूचित किया गया है। इन फसलों के बीमा के लिए निर्धारित प्रीमियम धनराशि गेहूं पर 1,392 रुपये, सरसों पर 1,501.50 रुपये और आलू पर 2,860 रुपये प्रति हेक्टेयर है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों और फसल क्षति की स्थिति में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किसानों को बीमा सुरक्षा मिलती है। इससे फसल खराब होने की स्थिति में किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सकती है।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी रबी फसलों का बीमा कराएं। बीमा कराने और योजना की विस्तृत जानकारी के लिए किसान आधिकारिक पोर्टल www.pmfby.gov.in, कृषि एवं उद्यान विभाग के कार्यालय या संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!