• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में अब तक 37,262 परिवारों ने पूरी की स्व-गणना

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
12 Views

कन्नौज में अब तक 37,262 परिवारों ने पूरी की स्व-गणना


पुलिस और न्यायिक अधिकारियों ने भी जनगणना अभियान में निभाई सक्रिय भागीदारी


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज, । जनगणना–2027 के द्वितीय चरण के तहत जिले में चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान में लोगों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। अब तक जनपद के 37,262 परिवार अपनी स्व-गणना पूरी कर चुके हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, यह आंकड़ा जनगणना के प्रति लोगों में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

अभियान के तहत यातायात उपनिरीक्षक अफाक खान ने जनगणना मास्टर ट्रेनर्स सस्मित द्विवेदी और मृदुल मिश्रा के सहयोग से अपनी स्व-गणना पूरी की। वहीं, फील्ड ट्रेनर्स प्रवेश कुमार, विजय द्विवेदी, सत्यपाल, करुणाशंकर दीक्षित और विनोद कुशवाहा ने जनपद एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट की स्व-गणना प्रक्रिया में सहयोग किया।

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में विभिन्न विभागों और संस्थानों के माध्यम से अभियान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पुलिस और न्यायिक अधिकारियों की सहभागिता से आमजन को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने शेष परिवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी स्व-गणना पूरी करें। उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर घर बैठे परिवार की जानकारी दर्ज की जा सकती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली एसई आईडी सुरक्षित रखनी होगी और जनगणना के दौरान प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!