• Sat. Nov 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा केंद्र का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 28, 2026
19 Views

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा केंद्र का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण


सेंट पॉल स्कूल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! २८ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

छिबरामऊ (कन्नौज)। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सेंट पॉल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।

उन्होंने परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!