• Sat. Nov 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

ByTen News One Desk

Nov 28, 2026
27 Views

डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक


बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! २८ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों, बंदियों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि कारागार परिसर और बैरकों की नियमित जांच की जाती है। प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन एवं संबंधित कर्मचारी लगातार निगरानी करते हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कारागार की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने बंदियों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। निर्देश दिया कि जेल में आने वाले प्रत्येक नए बंदी का चिकित्सकों से अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, ताकि जरूरत के अनुसार उपचार और देखभाल की जा सके।

उन्होंने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण तथा सतर्क निगरानी करने को कहा। उन्होंने बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी स्थिति की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। साथ ही जेल प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!