• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

10वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन, मंत्री असीम अरुण, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया योगाभ्यास

ByTen News One Desk

Jun 21, 2024
223 Views

10वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन, मंत्री असीम अरुण, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया योगाभ्यास



◆पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड कन्नौज में आयोजित योग शिविर में मा० मंत्री असीम अरुण, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया योगाभ्यास


◆समस्त थाना पर पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया योगाभ्यास


टेन न्यूज़ !! २१ जून २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


शुक्रवार को “10वें~अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

मंत्री श्री असीम अरुण, जिलाधिकारी कन्नौज शुभ्रांत शुक्ल व पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण एवं आमजन द्वारा योग प्रशिक्षक के साथ योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा सभी को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया गया।

इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी को नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है,

अपितु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है । स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

इसी क्रम में जनपदीय पुलिस के समस्त थानों/चौकी पर योग शिविर का आयोजन कर योगाभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *