• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प

ByTen News One Desk

Aug 10, 2024
232 Views

ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प



टेन न्यूज़ !! १० अमुक सक्सेना, अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान आक्रोशित यूनियन कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए गांव में ही पैदल यात्रा निकलवा कर मामले को शांत कराया।

शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में गांव गवार से तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालने को लेकर ट्रैक्टरों में झंडे लगाकर तैयार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर थाने के उपनिरीक्षक घनश्याम के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा निकलने को लेकर ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकालने को मना कर दिया। इस बात से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। बाद में यूनियन के जिला अध्यक्ष ने गांव में ट्रैक्टर यात्रा निकालने की बात कही जिस पर पुलिस फिर नहीं तैयार हुई। यूनियन कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

इस दौरान युवा यूनियन के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह और पुलिस के बीच नोंक झोंक हो गई। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने घरों को ट्रैक्टर वापस करते हुए गांव में पैदल ही तिरंगा यात्रा निकालकर जनजागरण किया। इस दौरान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गेदनलाल वर्मा, वीरपाल वर्मा,मुन्नालाल, रेनू कश्यप, रामनिवास, रमेश शर्मा, पप्पू गंगवार, प्रतिपल राजपूत, महेश वर्मा, बुधपाल,प्रेमवती सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!